फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona: From tomorrow onwards retail shops will open from seven in the morning to seven in the evening

कोरोना का कहर: कल से फुटकर दुकानें सुबह सात से शाम सात, किराना बाजार सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुलेगा

Mon, 12 Apr 2021 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 12 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Corona: From tomorrow onwards retail shops will open from seven in the morning to seven in the evening
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर शहर की सभी फुटकर दुकानें मंगलवार से सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी। कुछ थोक बाजारों ने भी खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। नयागंज स्थित किराना बाजार अब सुबह 10 से शाम छह बजे तक, जबकि एक्सप्रेस रोड बाजार सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुलेगा। अन्य थोक बाजारों के प्रतिनिधि बैठक कर समय में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। हालांकि सहालग को देखते हुए कपड़ा और सराफा बाजार के समय में बदलाव की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


मंडियों में सुबह चार से आठ होगी आपूर्ति 
फल और सब्जी मंडियों में दूरदराज से आने वाले माल की आपूर्ति के लिए ट्रक सुबह चार से आठ बजे तक आ सकेंगे। यही व्यवस्था किसानों के लिए है। मंडियों में फल और सब्जियों की आपूर्ति करने वाले किसान भी इसी समय अपने वाहन मंडियों में ला सकते हैं। गल्ला मंडियों में दुकानें रोस्टर के हिसाब से खुलेंगी। हालांकि यहां का रोस्टर अभी तय नहीं हो पाया। मंडी सचिव ने इस संबंध में कोई जवाब भी नहीं दिया। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जिले के बड़े अफसर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए यहां का निरीक्षण भी करें। 
विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों के जरूरी है कोविड हेल्प डेस्क 
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में सभी तरह के कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करना जरूरी है। इसमें औद्योगिक इकाइयों के लिए तो अत्यावश्यक है, क्योंकि यहां एक समय में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। कोविड हेल्प डेस्क में बुखार मापने की मशीन, सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था हो। एक टेलीफोन नंबर हो, जिससे कर्मचारी अपनी परेशानी बता सकें। कर्मचारियों का नियमित तापमान लिया जाए, बुखार होने से पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में संक्रमण की जांच कराई जाए। कोरोना हेल्प डेस्क न होने की जिम्मेदारी औद्योगिक इकाई के संचालक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर जांच में लापरवाही पर एडीएम सिटी की जिम्मेदारी
हवाई अड्डा व बस अड्डों की अपेक्षा रेलवे में एक भी संक्रमित न मिलने और यहां कोरोना संक्रमितों की जांच में लगातार लापरवाही होने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से छपने के बाद जिलाधिकारी ने यहां की निगरानी की जिम्मेदारी एडीएम सिटी अतुल कुमार को दी है। वे रेलवे स्टेशन के साथ बस अड्डे पर भी जांच के लिए अधिकारियों की तैनाती करेंगे और रोज रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed