फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव गर्भवती से डॉक्टरों में संक्रमण का खतरा

Mon, 04 May 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। प्रसव के बाद परमपुरवा की जिस महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, दो दिन पहले डफरिन के जनरल ऑपरेशन थियेटर में उसका ऑपरेशन किया किया गया था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सामान्य गर्भवती की तरह इलाज करने वाले अस्पताल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित कर्मचारियों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया है। इनमें भी संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। अस्पताल प्रशासन स्टाफ की कोरोना जांच कराने की तैयारी में है। अन्य लोगों के संबंध में भी स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

परमपुरवा निवासी गर्भवती को 30 अप्रैल को डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मई को उसे अस्पताल के जनरल ऑपरेशन थिएटर में तीन डॉक्टरों (दो स्त्री रोग विशेषज्ञों एवं एक एनेसथीसिस्ट), स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय सहित अन्य कर्मचारियों ने उसका ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा को मेडिकल वार्ड के बरामदे में शिफ्ट कर दिया गया। तब से वह इसी वार्ड में थी। इस वार्ड में 10 अन्य मरीज भी भर्ती हैं। अस्पताल में सामान्य जच्चा बच्चा की तरह इनका इलाज हो रहा था। रविवार सुबह अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी। इस पर मरीज को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया। हालांकि महिला के संपर्क में आए अन्य लोगों को क्वारंटीन करने के साथ ही कोरोना जांच कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

डफरिन के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मरीज का ऑपरेशन, इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को संक्रमण होने का खतरा है, इसलिए उन सभी की जांच कराई जाएगी। डॉक्टरों को अस्पताल से ही सीधे होटल में क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। कर्मचारियों से भी परिजनों सहित अन्य से दूरी बनाने को कहा गया है। मरीज के परिजनों, आसपास भर्ती अन्य मरीजों एवं उनके तीमारदारों की जांच के संबंध में स्वास्थ्य विभाग फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed