फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना कफ्र्यू हटते ही उमड़ी भीड़, मंदिरों में भी दूरी का नियम टूटा

Tue, 20 Apr 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
corona
सिकंदरा की सब्जी मंडी में कोविड़ नियमों का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना कर्फ्यू हटते ही सोमवार को बाजारों में फिर से भीड़ उमड़ पड़ी। प्रमुख कस्बों व बाजार में भीड़ भाड़ रही। कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। मंदिरों में भी दूरी का उपासकों ने ख्याल नहीं रखा। महिलाएं झुंड बनाकर भजन करती नजर आई। अकबरपुर में ब्लाक चौराहे पर चुनाव प्रचार सामग्री की खरीदारी करने को प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। सोमवार को यह अवधि खत्म होने के बाद फिर से बाजार में भीड़ देखने को मिली। मंदिरों के कपाट खुलने से भक्त पूजन को पहुंचे। उपासकों ने दूरी का ख्याल नहीं बिल्कुल नहीं रखा। महिलाएं देवी पूजन के दौरान मास्क पहनना तक भूल गई। कई मंदिरों में महिलाएं भजन कीर्तन करती नजर आईं। सब्जी बाजार में भी लोग बिना मास्क लगाए खरीदारी करते नजर आए। सिकंदरा की सब्जी बाजार में काफी भीड़ रही। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना है। रूरा में सब्जी बाजार, झींझक, रसूलाबाद, शिवली व रनियां कस्बे में भी लोग मास्क लगाए बिना ही घूमते नजर आए। दुकानों पर भी भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन

थाना पुलिस को मास्क न लगाने वालों के चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियमों का ख्याल नहीं रखने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed