{"_id":"607c7dd58ebc3e5911503844","slug":"corona-akbarpur-news-knp6242119121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, जिले में रिकार्ड 177 संक्रमित निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, जिले में रिकार्ड 177 संक्रमित निकले
विज्ञापन
अकबरपुर में संदिग्ध का सैंपल लेता कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण से रविवार को डेरापुर कस्बे की एक महिला (60) की मौत हो गई। उसे एल-टू अस्पताल से रेफर किया गया था। कानपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिले में 177 रिकार्ड संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों की होम आईसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुजुर्ग महिला की 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल स्थित एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि उन्हें सांस संबंधी पहले से दिक्कत थी। रविवार को हालत खराब होने के बाद मौजूद डॉक्टरों ने इटावा के मिनी पीजीआई सेफई रेफर कर दिया।
वहां कोविड प्रोटोकाल के तहत उन्हें ले जाया जा रहा था। रास्ते में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। उन्हें डेरापुर उनके घर ले जाया गया। वहां स्वास्थ्य टीम ने कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को रिकार्ड 177 कोरोना संक्रमित निकले। जिससे स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य लोगों में हडक़ंप मच गया। इससे पहले सबसे ज्यादा संक्रमित 16 अप्रैल को 129 निकले थे। 177 संक्रमितों में सबसे ज्यादा अकबरपुर क्षेत्र में करीब 88 लोगों कोरोना की चपेट में आ गए। वहीं संदलपुर में 17, सरवनखेड़ा में 29, रसूलाबाद में 14, राजपुर में 22 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। सीएमओं बताया कि अब जिले में कुल 671 एक्टिव केस हैं। जिसमें 464 को होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। संक्रमितों की संख्या जिले में 2539 हो गई है। 1833 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

पीतांबरपुर गांव में सैनिटाइजेशन करता कर्मी।- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन