{"_id":"5f5d22858ebc3e984e02b6c5","slug":"corona-akbarpur-news-knp5823119121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र समेत 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
डेरापुर में कबीर नगर में कोरोना संक्रमित के घर को सैनिटाइज करता कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना महामारी के बढ़ते दायरे के बावजूद जिम्मेदार सजग नहीं हो रहे हैं। रूरा कस्बे के एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को बिना पर्चे के अस्पताल से टकरा दिया। रातभर परिजन मरीज को लेकर भटकते रहे। दिक्कत बढ़ने पर अधिकारियों ने कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कर एंटीजन किट से जांच कराई। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
रूरा कस्बा निवासी 46 वर्षीय एक व्यक्ति को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार रात अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां उसकी किट से जांच की गई। तभी उसकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल कर्मियों ने मरीज को कोरोना पॉजिटिव बताकर कोविड अस्पताल ले जाने की बात कही।
आरोप है कि अस्पताल से जांच रिपोर्ट और पर्चा नहीं दिया गया। इसकी वजह से कोरोना संदिग्ध दो घंटे तक ट्रामा सेंटर के बाहर पड़ा रहा। उसे केंद्रीय विद्यालय एल-1 अस्पताल जाने के लिए कह दिया गया। वहां भी पर्चा न होने पर भर्ती नहीं किया गया। हालांकि सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे आक्सीजन देकर अधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इधर, मामला तूल पकड़ता देखकर डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा कोविड अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती करने को कहा। लेकिन डाक्टरों ने भर्ती नहीं किया। मरीज की हालत बिगड़ते देख एल-1 अस्पताल के डाक्टर ने 5:20 बजे रेफर पर्चा बनाया। इसके बाद उसे ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। इसमे वह संक्रमित पाया गया।
सीएमओ डा राजेश कटियार ने बताया कि निजी अस्पताल में एंटीबॉडी किट से जांच में अधेड़ संक्रमित पाया गया था। उसकी तबियत ज्यादा खराब होने पर एल-1 अस्पताल से एल-टू के लिए रेफर किया गया था। निजी अस्पताल संचालक को बुलाकर स्पष्टीकरण लिया गया था। बाद मेें एंटीजन किट से जांच मेें उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
पिता-पुत्र समेत 12 और कोरोना पॉजिटिव मिले
कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकाला। वहीं, एंटीजन किट जांच में पिता-पुत्र समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 पहुंच गई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1246 हो गई है।
शनिवार को कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में अकबरपुर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची और उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एंटीजन किट से जांच में डेरापुर में दो युवक, अकबरपुर में तीन युवक व एक अधेड़, रसूलाबाद में एक युवक व अधेड़, रूरा में एक अधेड़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मूसानगर में एंटीजन किट जांच में पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। संक्रमित पाए गए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में एक्टिव केस 309 हैं। कोविड अस्पताल से ठीक हुए 12 मरीजों को घर भेजा गया है।