{"_id":"5f2c5bb48ebc3e3cc621bb99","slug":"corona-akbarpur-news-knp5754346184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स सहित नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स सहित नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
राजपुर के दुर्राजपुर गांव की गली सील कराते एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गुरुवार को सिपाही, स्टाफ नर्स, सीडीओ दफ्तर की महिला कर्मी समेत 11 और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन्हें कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 314 हो गई है। वहीं कानपुर निवासी डाक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद झींझक डाकघर से 12 कर्मियों का सैंपल लिया गया है।
सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि डेरापुर के श्याम नगर निवासी एक युवक की मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन किट की जांच में हवासपुर अस्पताल में तैनात कल्याणपुर कानपुर की स्टाफ नर्स, खानपुर गांव की एक महिला, तीन वर्षीय बच्ची व हैदराबाद से लौटे प्रवासी मजदूर संक्रमित निकले हैं। राजपुर के सरदारपुर गांव के दो युवक, साहबापुर गांव का एक किसान व खासबरा गांव के मजदूर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित के संपर्क में आए 16 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही और सीडीओ दफ्तर की महिला कर्मी संक्रमित पाई गई है।
सीएमओ ने बताया कि झींझक डाकघर के एक कर्मी की कानपुर में जांच हुई थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए 12 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। संबंधित क्षेत्रों को सील कर सैनिटाइज किया गया है। सभी संक्रमितों को केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल भेजा गया है। अब तक कुल 312 संक्रमित मिले मरीजों मेें 152 ठीक होकर ीिडस्चार्ज किए गए हैं। अब 156 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
हवासपुर सीएचसी दो दिन के लिए बंद
संदलपुर। स्टाफ नर्स सहित चार कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद हवासपुर सीएचसी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ राजेश कटियार ने बताया कि क्षेत्र के लोगों का उपचार व प्रसव सेवा सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा।
तहसील हेल्प डेस्क पर जांच नहीं
डेरापुर। सभी सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में हेल्प डेस्क खोली गई है। डेरापुर तहसील में हेल्प डेस्क पर कुछ दिनों तक कर्मचारियों ने आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। गुरुवार को हेल्प डेस्क पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।