फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cooks to be seen in new uniforms; assistance amount credited to accounts.

Kanpur News: नए ड्रेस कोड में नजर आएंगे रसोइयां, खातों में पहुंची सहायता राशि

Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cooks to be seen in new uniforms; assistance amount credited to accounts.
कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम बनाने के लिए कार्यरत रसोइया नए यूनिफार्म में दिखेंगे। शैक्षिक सत्र में वस्त्र खरीदने के लिए अनुदान राशि जारी कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पैसा भेजने के बाद महिलाओं को भूरे रंग की साड़ी और पुरुषों को शर्ट-पेंट खरीदने का निर्देश दिया। बिना ड्रेस कोड के विद्यालय आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जनपद में 1922 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिसमें एक लाख 28 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को दोपहर में पका पकाया भोजन दिया जाता है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए सभी विद्यालयों में दो से लेकर चार रसोइया रखे गए हैं। 2024 से रसोइयों के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया है। कत्थई रंग की साड़ी और शर्ट पहनकर ही वह खाना बनाने के लिए आएंगे। इसके लिए हर साल उनको 500 रुपये का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

जून में उक्त धनराशि मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग 4,299 रसोइयों को नया यूनिफार्म खरीदने के लिए पैसा जारी कर दिया है। जिले बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि रसोइयों को परिधान क्रय करने के लिए निर्धारित अनुदान राशि शासन से मिल चुकी है। 4,299 रसोइया के खाते में कुल 21,49,500 रुपये भेजा गया है। साथ ही सभी को निर्धारित ड्रेस कोड में ही स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। बिना ड्रेस कोड के आने वाले रसोइयों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed