फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Converted religious conversion after love

प्रेमजाल में फंसाकर शाश्वत से बना दिया शावेज, दिल्ली स्थित एक धार्मिक संस्था में कराया धर्म परिवर्तन

Sat, 07 Mar 2020 05:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Converted religious conversion after love
बीच में काली जैकेट में शाश्वत उर्फ शावेज - फोटो : अमर उजाला
मेरे साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा ने पहले मुझे प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी करने का दबाव बनाया। जब मैं शादी के लिए तैयार हो गया तो दिल्ली पटपड़गंज स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर मेरा धर्म परिवर्तन करवाकर मुझे शाश्वत से शावेज बना दिया।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन की पूरी रस्म के बाद मुझे सर्टिफिकेट लेने के लिए शाहीनबाग स्थित कार्यालय में बुलाया गया, लेकिन तभी पुलिस ने मुझे बरामद कर लिया। यह बात शुक्रवार को अपने परिजनों व हिंदू संगठन के साथ पिंक चौकी पहुंचे शाश्वत ने चौकी प्रभारी को बताई।
विज्ञापन


 

पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी शाश्वत के परिजनों ने किदवईनगर थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने शाश्वत का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया, जिसमें उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली।

पुलिस ने शाश्वत को दिल्ली के पहाड़गंज से बरामद कर लिया। शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अमित चौहान शाश्वत को साथ लेकर पुलिस के पास गए। उन्होंने युवती और उसके परिजन पर शाश्वत का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोई नशीला पदार्थ खिलाने से शाश्वत के दिल्ली से लौटने के बाद से अस्वस्थ रहने की बात बताई। थाना प्रभारी धनेष प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

छोटे बच्चों का भी कराया गया धर्म परिवर्तन 
शाश्वत के अनुसार युवती के परिजन उसे पटपड़गंज स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले गए। पाक साफ करने की क्रिया के बाद धर्म परिवर्तन के लिए करीब 50 लोगों को एक साथ बैठा कर सभी को पहले एक किस्म की मिठाई खिलाई गई। इसके बाद सभी को इस्लाम धर्म की खासियत बताई गई। धर्म परिवर्तन की रस्म पूरी होने के दौरान उसकी नजर भीड़ पर गई तो उसमें सात से 10 साल के बच्चे भी नजर आए। सभी के साथ धर्म परिवर्तन की रस्म पूरी करने के बाद उन्हें उसी धार्मिक स्थल पर रोका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed