फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   conversation stress with Vladimir Putin disappeared in happiness of kanpur arrival

कानपुर आने की खुशी में पुतिन से वार्ता का स्ट्रेस गायब, यहां समस्याएं ओझल हो जाती हैं-  राष्ट्रपति

Sat, 06 Oct 2018 06:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
conversation stress with Vladimir Putin disappeared in happiness of kanpur arrival
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू कॉन 2018’ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू कॉन 2018’ में कहा कि कानपुर आता हूं तो बहुत सुकून मिलता है। कॉन्फ्रेंस में अपना अनुभव साझा करते हुए बोले कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता का कार्यक्रम नहीं था, अचानक पता चला कि पुतिन से उनकी भेंट होगी। उनसे किसी ने पूछा कि सुपर पावर के राष्ट्रपति के साथ वार्ता में कैसा लगेगा? मैंने कहा कि वार्ता में कुछ स्ट्रेस तो होता ही है, लेकिन मैं घर जा रहा हूं तो मुझे बहुत खुशी है, जिससे कोई स्ट्रेस नहीं है।
विज्ञापन




 

वैसे हर शख्स को अपने घर जाने पर खुशी होती है...

conversation stress with Vladimir Putin disappeared in happiness of kanpur arrival
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि वैसे हर शख्स को अपने घर जाने पर खुशी होती है, लेकिन जब वह कानपुर आते हैं तो देश-दुनिया की सारी समस्याएं ओझल हो जाती हैं। राष्ट्रपति ने मेडिकल कॉलेज परिसर आने पर सबसे पहले शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह कॉलेज के ग्राउंड पर बने पंडाल के सभागार में आए। उन्होंने हिदायत भी दी कि कॉलेज का नामकरण गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर हुआ है, इसलिए देश प्रेम, सामाजिक सौहार्द का अनुसरण करें। यह कॉलेज की महती जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल राम नाईक की तारीफ की और कहा कि कानपुर का सौभाग्य है कि राज्यपाल का मार्ग दर्शन मिलता रहता है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से जुड़ाव का कारण उन्होंने कानपुर बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed