फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Convention Center Controversy Politics heats up over naming bundle of demand letters handed over to MP

Convention Center Controversy: कन्वेंशन सेंटर के नामकरण पर राजनीति गरमाई, सांसद को सौंपेंगे मांग पत्र का बंडल

Sat, 25 Jan 2025 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

Kanpur News: कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखे जाने की मांग पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिलेगा। इस दौरान शहर की 125 मार्केट एसोसिएशन की ओर से पूर्व सांसद के पक्ष में नामकरण के मांग पत्र का बंडल सांसद को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Convention Center Controversy Politics heats up over naming bundle of demand letters handed over to MP
चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर के नामकरण पर भाजपा के अंदर राजनीति गरमा गई है। सांसद रमेश अवस्थी की ओर से सेंटर का नाम पूर्व सांसद और राष्ट्रीय व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया था। इसके जवाब में नगर आयुक्त की ओर से भेजे पत्र के बाद चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

पत्र में नगर आयुक्त ने लिखा है कि दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर सेंटर का नाम रखने का एक सुझाव पूर्व में आया था। वहीं, सांसद के पत्र के जवाब में महापौर प्रमिला पांडेय की ओर से जो पत्र दिया गया है उसमें उन्होंने कन्वेंशन सेंटर का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखे जाने का फैसला लिए जाने की बात लिखी है। इसी विरोधाभास के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन

कई व्यापारी संगठन भी लामबंद
कन्वेंशन सेंटर के नामकरण का मामला पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर भी गर्म है। इसे लेकर व्यापारियों, स्थानीय लोगों की ओर से तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। इस बीच यह भी पता चला है कि भाजपा पार्षद नवीन पंडित के साथ कुछ और समर्थकों ने महापौर को एक पत्र दिया है। इसमें उन्होंने सेंट्रल स्टेशन का नाम श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखने की मांग की है। इस बीच कई व्यापारी संगठन भी इस प्रकरण को लेकर लामबंद हो रहे हैं।

सांसद को सौंपेंगे मांग पत्र का बंडल
कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र के नाम पर रखे जाने की मांग पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिलेगा। इस दौरान शहर की 125 मार्केट एसोसिएशन की ओर से पूर्व सांसद के पक्ष में नामकरण के मांग पत्र का बंडल सांसद को दिया जाएगा।

विज्ञापन

पंडित श्याम बिहारी मिश्र कानपुर के लोगों में रचे-बसे हैं। कन्वेंशन सेंटर को उनके नाम पर करके उनकी याद को संजोया जा सकता है। यह शहरवासियों के लिए भी गौरव की बात होगी। सुषमा स्वराज देश की नेता रही हैं। हम सभी उनका सम्मान करते हैं। उनके नाम पर कई स्थानों पर पहले से स्मारक स्थल हैं।  -अरुण पाठक एमएलसी

कानपुर के व्यापारियों के रग-रग में पंडित श्याम बिहारी बसे हैं। यदि कन्वेंशन सेंटर का नाम उनके नाम पर रखा जाता है तो यह उनका तो सम्मान होगा ही सभी व्यापारियों का भी सम्मान बढ़ेगा।  -शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू नौघड़ा कपड़ा कमेटी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed