फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Controversy between SP leader and Dhaba operator  in kannauj, Five arrested including licensed revolver, repor

सपा नेता और ढाबा संचालक में विवाद: लाइसेंसी रिवाल्वर समेत पांच गिरफ्तार, बलवा और मारपीट की रिपोर्ट

Wed, 20 Jul 2022 07:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 07:04 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में सपा के पूर्व नेता और ढाबा संचालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बिजली कनेक्शन को लेकर हुआ था। पुलिस ने सपा नेता समेत पांच लोगों पर बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Controversy between SP leader and Dhaba operator  in kannauj, Five arrested including licensed revolver, repor
सपा के पूर्व जिला महासचिव और ढाबा संचालक के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित गांव भुलभुलियापुर में सपा के पूर्व जिला महासचिव और ढाबा संचालक के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान सपा नेता ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

चौकी प्रभारी की तहरीर पर सपा नेता समेत पांच लोगों पर बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर कोतवाली में जमा करा दी है। भुलभुलियापुर निवासी विनोद कुमार यादव का गांव के बाहर जीटी रोड पर ढाबा है। इसके पास में ही ग्राम जेमा निवासी संजय दुबे का प्लाट है। संजय दुबे यहां ढाबा खोलना चाहता है। 

विज्ञापन

इसके लिए उसने बिजली का कनेक्शन लिया है, लेकिन अभी मौके पर बिजली लाइन नहीं पड़ी है। इस पर संजय दुबे बिजली की लाइन विनोद के ढाबे से जुड़वाना चाहता था। इसके लिए संजय दुबे अपने गांव निवासी धर्मवीर पाल के साथ मौके पर गया था। विनोद और उसके पुत्र संदीप ने लाइन जोडऩे से मना किया और फिर इसी को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन

विवाद के दौरान संजय दुबे ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली, तो विनोद, संदीप और प्रशांत ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, तो जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed