फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contractors are wandering to get their dues of Rs. 55 crores, Metro officials are making excuses

Kanpur: 55 करोड़ बकाया लेने के लिए भटक रहे ठेकेदार, टरका रहे मेट्रो अधिकारी

Tue, 27 May 2025 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 May 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Contractors are wandering to get their dues of Rs. 55 crores, Metro officials are making excuses
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के प्रोजेक्ट में अपना 55 करोड़ बकाया लेने के लिए ठेकेदार भटक रहे हैं। मेट्रो अधिकारी उन्हें आश्वासन देकर टरका रहे हैं। ठेकेदार गजेंद्र सिंह, अंबर, विनोद गुप्ता, आकाश, संजय त्रिपाठी आदि ने बताया कि तुर्किये की कंपनी गुलरमर्क व उसकी सहयोगी कंपनी सेम इंडिया को मेट्रो के चार स्टेशनों के निर्माण का ठेका मिला था। कंपनी ने शहर के 40 ठेकेदारों से काम कराया लेकिन 55 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। आरोप है कि मार्च से गुलरमर्क सेम इंडिया ने ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया था। मंगलवार को इन ठेकेदारों को यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद मीणा ने मिलने बुलाया। इस पर करीब 15 ठेकेदार पहुंचे तो उन्हें फिर जल्द भुगतान किए जाने का आश्वासन देकर टरका दिया गया।
विज्ञापन


तुर्किए की कंपनी पर लगे आरोप
कानपुर में मेट्रो का काम कर रही तुर्किए की एक कंपनी ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये लेकर भाग गई। कंपनी के स्थानीय ऑफिस में ताला लगा हुआ मिला है। मौके पर मौजूद गार्डों ने कहा कि कंपनी हमारी सैलरी दिए बिना ही चली गई। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


वहीं गुलेरमक सैम इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर ने विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया कि उनकी कंपनी देश छोड़कर भागी नहीं है, बल्कि आठ शहरों में मेट्रो परियोजनाओं में काम कर रही है। मुंबई और गुड़गांव ऑफिस भी संचालित हो रहे हैं। कानपुर में पेटी ठेकेदारों का अंतिम भुगतान होना है, इसे जल्द करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed