{"_id":"65e369caf5deb4cc58013207","slug":"contractor-detained-case-registered-kanpur-news-c-220-1-akb1003-109559-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हिरासत में लिया गया ठेकेदार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हिरासत में लिया गया ठेकेदार, मुकदमा दर्ज
Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के जिग्निस पुरवा गांव में हो रहे अवैध कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ठेकेदार को हिरासत में लिया। जबकि दूसरे ठेकेदार सहित अन्य लोग मौके से भाग गए। वन विभाग ने दोनों ठेकेदारों और पेड़ मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र में इन दिनों हरे व प्रतिबंधित पेड़ों की चोरी छुपे अवैध कटान जोरो पर है। शनिवार को जिग्नीस पुरवा गांव में हरे नीम के पेड़ का कटान हो रहा था। इसकी किसी ने एसडीएम अकबरपुर को सूचना दे दी। इसके बाद पाता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही एक ठेकेदार सहित अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके से दूसरे ठेकेदार को हिरासत में लेकर चौकी आई। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कटियार ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल में अवैध कटान पाया गया हैं। पेड़ मालिक व दोनों ठेकेदारों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम 4/10 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।