फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contract lineman dies due to electric shock, screams among family members

Kanpur News: संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में चीख-पुकार

Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies due to electric shock, screams among family members
कन्नौज। उपखंड कार्यालय के निकट शनिवार को फाल्ट सुधारते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। निगम के अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजन पंचनामा भराने को तैयार हुए। तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायशाह मोहम्मद गांव निवासी संविदा कर्मचारी दिलीप कुमार (36) सुबह सात बजे मोहल्ला अकबरपुर सरायघाघ महिला थाना के निकट उपखंड कार्यालय के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट दुरुस्त कर रहे थे। आरोप है कि लिखित में शटडाउन लेने के बाद भी अचानक लाइन चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गए। सहकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजन व अन्य लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनाें ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस व निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगम के अधिकारियाें ने 10 लाख रुपये मुआवजा, मानदेय की 90 प्रतिशत पेंशन व अन्य विभागीय लाभ दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया। तब परिजन माने और शव का पंचनामा भरने दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पत्नी मधू व छह साल की पुत्री चारू का रो-रोकर बुरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज डिवीजन के अधिशासी अभियंता मगन सिंह विभागीय जांच में यह सामने आया है कि संविदा लाइनमैन ने चौधरी सराय फीडर का शटडाउन लिया था और उससे 20 मीटर दूर कन्नौज सिटी लाइन पर चढ़ गया, जो चालू थी। विभागीय नियमानुसार पीड़ित परिवार को दस10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा।


काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा भारी
तिर्वा। घटना के बाद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश राजपूत मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कर्मचारियों की छंटनी से काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जिले में 35 बिजली घर हैं, जिन पर मात्र 424 कर्मचारी हैं, जबकि पहले 875 कर्मचारी थे। काम का अतिरिक्त बोझ व निगम द्वारा सभी कर्मचारियों को सुरक्षा किट मुहैया नहीं कराने के चलते हादसा हुआ है। एक साल में छह से अधिक संविदा कर्मचारी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं, इसके बाद भी निगम की आंख नहीं खुल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed