{"_id":"67a5a3af39143a89eb0e9f4c","slug":"contaminated-water-coming-out-of-hand-pumps-in-urmada-block-villagers-said-no-solution-even-after-complaint-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: उर्मदा ब्लॉक में हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी, ग्रामीणों बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: उर्मदा ब्लॉक में हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी, ग्रामीणों बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Fri, 07 Feb 2025 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:39 AM IST
सार
Kannauj News: ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में उमर्दा ब्लॉक के सुखी ग्रामसभा के भरखरा गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप से पिछले एक साल से दूषित पानी निकल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस महीनों में हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर 1,83,051 रुपये का भुगतान किया गया, फिर भी गांव के कई हैंडपंप खराब हैं। उन्होंने प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बीडीओ बोलीं- जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी जताई है और जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन