Etawah: अज्ञात वाहन में पीछे से घुसा कंटेनर, केबिन में फंसकर चालक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Etawah Road Accident: पुलिस ने बताया कि कंटेनर आगरा की ओर से लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विस्तार
इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बुधवार तड़के सुबह एक कंटेनर आगे जा रहे अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गया। हादसा गांव नगला बरी के पास हुआ और कंटेनर आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था।
हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक कंटेनर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव नगला बरी के पास आगे जा रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा टकराया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके चलते चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मंसूर अहमद व यूपीडा सुरक्षा अधिकारी के टीम ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चालक रवि निवासी गांव किशनपुर मुरगिया थाना किशनी जनपद मैनपुरी का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि कंटेनर आगरा की ओर से लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।