{"_id":"64a53c4ce1f886fdec0af708","slug":"container-fell-down-from-agra-lucknow-expressway-accident-occurred-due-to-driver-dozing-off-no-casualties-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा कंटेनर, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा कंटेनर, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
Wed, 05 Jul 2023 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 05 Jul 2023 03:18 PM IST
सार
Kannauj Accident: कंटेनर अनियंत्रित होकर साइड एमबीसीबी 30 मीटर तोड़ते हुए ग्रीन एरिया में पलट गया। गनीमत रही दोनों को चोट नहीं आई। हादसे में कांच की बोतल काफी संख्या में टूट गई। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में चालक को झपकी आने से फिरोजाबाद से गुवाहाटी जा रहा कंटेनर अनियंत्रित हो गया। इसके चलते साइड रेलिंग तोड़कर एक्सप्रेसवे के नीचे गिर गया और ग्रीन बेल्ट में पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद थाना नगला खंजर गांव नगला जंगा निवासी चालक सलीम (28) फिरोजाबाद से कांच की खाली शराब बोतलें लेकर गुवाहाटी जा रहे थे। साथ में थाना सिरसा गाव पुखरेट निवासी हेल्पर गुलाब सिंह (32)भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम बेहटा गांव के पास मंगलवार भोर में चालक को झपकी आ गई।
विज्ञापन
इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर साइड एमबीसीबी 30 मीटर तोड़ते हुए ग्रीन एरिया में पलट गया। गनीमत रही दोनों को चोट नहीं आई। हादसे में कांच की बोतल काफी संख्या में टूट गई। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया पुलिस मौके पर पहुंचे। ट्रांसपोर्ट कंपनी को सूचना दी गई है।
विज्ञापन