{"_id":"5a3fe7774f1c1b8b688ba606","slug":"consuming-alcohal-husband-set-fire-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कहा, शराब छोड़ो या मुझे आग लगा दो, पति ने फेंक दी जलती तीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने कहा, शराब छोड़ो या मुझे आग लगा दो, पति ने फेंक दी जलती तीली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी के सुभाष रोड में रविवार देर शाम नशेबाजी के विरोध पर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को आग लगा दी। नशे में पहुंचे पति को देखकर पत्नी ने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और पति से कहा कि शराब छोड़ो या उसे आग लगा दो। इस पर पति ने जलती तीली महिला पर फेंक दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को हैलट में भर्ती कराया गया है। वहीं चकेरी इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला ने खुद आग लगाई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुभाष रोड निवासी वैन चालक पत्नी और दो बेटियां व एक बेटे के साथ रहता है। बेटी (13) के मुताबिक पापा अक्सर शराब पीकर आते हैं। इस पर झगड़ा होता है। रविवार शाम को भी पापा शराब पीकर घर आए तो मां से विवाद हो गया। इसके बाद मां ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। पापा से कहा कि अगर तुम शराब नहीं छोड़ सकते तो उन्हें आग लगा दो। इस पर पापा माचिस की तीली जलाकर इधर उधर फेंकने लगे। मां ने दोबारा कहा तो उन पर जलती तीली फेंक दी।
विज्ञापन