फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of 106-km ring road in Kanpur may start soon

खुशखबरी: कानपुर में जल्द शुरु हो सकता है 106 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण, मिलेगी जाम से निजात

Sat, 29 May 2021 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Construction of 106-km ring road in Kanpur may start soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर में प्रस्तावित 106 किलोमीटर की रिंग रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरु हो सकता है। शनिवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सर्किट हाउस सभागार में रुके हुए निर्माण कार्यों को पूरा करने के कार्यो की समीक्षा की।
विज्ञापन


साथ आउटर रिंग रोड का काम तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग मुख्यालय के लैंडएक्यूजेशन कमेटी की तरफ निर्धारित 93 किमी लंबी आउटर रिंग रोड का एलाइमेन्ट एक सप्ताह पहले स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन


जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। बैठक में मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बताया कि शहर की जाम की समस्या से निपटने के लिए रिंग रोड पर  शहर से बाहर सभी चार हाइवे पर बस स्टेशन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने बस अड्डे के लिए भूमि चयन का निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह ट्रान्सगंगा में न्यू कानपुर सिटी में आवंटियों को जून में मूल भूत सुविधायें को विकसित कर कब्जा दिलाये जाने की कार्रवाई किये जाने के निर्देश यूपी सीडा के अधिकारियों को दिया गया। इसके साथ ही सरसैया घाट के पुल निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कराने के कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट एप्रोच रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के निर्देश
समग्र विकास की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना अधिकारियों को निर्देशित किया कि अहिरवां एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए प्रयागराज हाइवे से एप्रोच रोड के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जाए।

इसके तुरंत बाद निर्माण के लिए जारी किए जाएं। उन्होंने एयरपोर्ट चकेरी में 11 केवीए विद्युत लाईन के भूमिगत केबल डालकर सिविल कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश केस्को के अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को एयरपोर्ट पर जल भराव की समस्या के निदान हेतु कार्य में तेजी लाकर 15 दिनों में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये है। इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि 150 मीटर की लम्बाई में नाले की सफाई का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed