{"_id":"61b9825836e579407768ea82","slug":"constable-committed-suicide-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: सिपाही ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: सिपाही ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 15 Dec 2021 11:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:21 AM IST
सार
इटावा जिले में सिपाही के फांसी लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के इटावा की फ्रेंडस कालोनी निवासी सिपाही सौरभ यादव 2005 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वह फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया में सत्यप्रकाश शुक्ला के मकान में किराए पर रहता था। उसकी इन दिनों फतेहगढ़ पुलिस में तैनाती थी।
वह मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक के आवास पर ड्यूटी करने के बाद सुबह 8.30 बजे अपने कमरे पर पहुंचा। इसके बाद उसने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर छत में लगे कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली।
मकान मालिक के बच्चों ने खिड़की से सौरभ को लटका देख शोर मचाया। इस पर परिवार व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सत्यप्रकाश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वह मामले की छानबीन कर रही है। सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई है।