फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constable and Sub-Inspector Suspended for Creating Ruckus at Restaurant; Departmental Inquiry Initiated

कानपुर: रेस्टोरेंट में बवाल करने वाले सिपाही और दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Mon, 12 Oct 2026 03:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 12 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

स्वरूप नगर क्षेत्र के रेस्टोरेंट में हंगामे के मामले में एसीपी की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। दोनों पुलिसकर्मी प्रथम दृष्टया दोषी मिले।

विज्ञापन
Constable and Sub-Inspector Suspended for Creating Ruckus at Restaurant; Departmental Inquiry Initiated
दरोगा रजनीश भाठी व हमराही आदित्य यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के अंदर हंगामा और कर्मचारियों से मारपीट के आरोपों के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सिपाही आदित्य यादव और दरोगा रजनीश भाठी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


सिपाही आदित्य यादव एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव का हमराही है, जबकि दरोगा रजनीश भाठी बेगमगंज थाने में तैनात है। मामले की जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योतिष श्री ने की थी। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी सेंट्रल ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed