फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constable accused of sexual exploitation under the pretext of marriage.

Kanpur News: शादी का झांसा दे सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of sexual exploitation under the pretext of marriage.
कानपुर। बिठूर के मंधना में रहने वाली युवती ने अमेठी में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वर्ष 2019 में आरोपी उसके मकान में किराये पर रहने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। वर्ष 2025 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर चयन होने के बाद उसने बातचीत कम कर दी। बाद में उनका मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में औरैया के बिधूना निवासी युवक उसके मकान में किराये पर रहने आया था। वह वहीं रहकर दूध की डेयरी चलाता था। कुछ समय बाद उसने मकान के बाहर बनी दुकान भी किराये पर ले ली। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि 13 जुलाई 2021 की रात युवक उससे मिलने घर आया। परिजन ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन


युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। अपने परिजन को जल्द मनाने और शादी करने का भरोसा दिया। वर्ष 2025 में युवक का पुलिस विभाग में सिपाही पद पर चयन हो गया। नौकरी लगने के बाद उसने बातचीत कम कर दी और पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया। करीब एक सप्ताह पहले पीड़िता को जानकारी मिली कि सिपाही की बिधूना में दूसरी युवती से सगाई हो गई है। वह अगले दिन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर लखनऊ डीजी कार्यालय में शिकायत के बाद एसीपी कार्यालय में उनके और परिवार के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट::
युवती की शिकायत संज्ञान में है। दोनों पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डीसीपी पश्चिम, एसएम कासिम आबिदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article