फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Connect all tanneries to CETP within two months: DG

दो माह में सीईटीपी से जोड़ें सभी टेनरियां : डीजी

Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Connect all tanneries to CETP within two months: DG
कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र की सभी टेनरियों का गंदा पानी कंवेंस चैनल के माध्यम से दो महीने में सीईटीपी (कॉमन क्रोम एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में भेजने की व्यवस्था की जाए। प्लांट में भी टेनरी वेस्ट का ठीक से शोधन किया जाए। ये निर्देश बुधवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के डायरेक्टर जनरल राजीव कुमार मित्तल ने नवनिर्मित सीईटीपी के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

एनएमसीजी के डीजी नगर और उन्नाव जिले के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों और सीईटीपी का निरीक्षण करने के लिए सात मई को यहां आए थे। पहले दिन जाजमऊ एसटीपी का निरीक्षण कर हकीकत देखने के बाद गुरुवार दोपहर एक बजे वह जाजमऊ में ही नवनिर्मित सीईटीपी पहुंचे। शाम सवा चार बजे तक इसी प्लांट के इंटेक प्वाइंट से लेकर शोधन प्लांट, फिल्ट्रेशन प्लांट, आउटलेट आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम के अधिकारियों और जटेटा के सचिव राशिद नादरी से प्लांट संचालन और टेनरी वेस्ट आदि के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

डीजी को बताया गया कि जाजमऊ स्थित 366 टेनरियां हैं पर सभी से पानी सीईटीपी में नहीं आ रहा है। एक अधिकारी के अनुसार करीब 200 टेनरियों का ही क्रोमियमयुक्त जहरीला पानी इस प्लांट में आ रहा है। नियमानुसार सभी टेनरियों का गंदा पानी प्लांट में कंवेंस चैनल (पाइपलाइन) के माध्यम से आना चाहिए था। इस कार्य की मियाद भी कई महीने पहले बीत चुकी है। अन्य टेनरियों में से कुछ का पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में जा रहा है तो कुछ का गंगा में बहाया जा रहा है। डीजी ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि दो महीने में सभी टेनरियों को कंवेंस चैनल के माध्यम से इस प्लांट से जोड़ा जाए और इसमें उनका पानी शोधित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जटेटा के निदेशक डॉ. फिरोज आलम ने बताया कि 366 टेनरियों में से 38 ने काम बंद कर दिया है। करीब 125 टेनरियां बंद हैं। दावा किया कि शेष सभी टेनरियों का करीब 12 एमएलडी गंदा पानी सीईटीपी में पहुंच रहा है। टेनरी वेस्ट फिलहाल पुराने कंवेंस चैनल से जा रहा है। डीजी ने इसे नए कंवेंस चैनल से सीईटीपी में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed