फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congressmen protest against Pm modi on note ban in kanpur

RBI के सामने कांग्रेसियाें का हल्ला बाेल, पीएम पर जमकर बरसे राजबब्बर

Sat, 26 Nov 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
congressmen protest against Pm modi on note ban in kanpur
अारबीअाई के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताअाें काे संबाेधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अाैर पुलिस कर्मियाें से उलझते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala kanpur
 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि नोट बंदी तानाशाही फैसला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के जेहन मेें हिटलर की याद फिर से दिला दी है। वह शुक्रवार को यहां रिजर्व बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेसियों के हुजूम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह फै सला देश की जनता को परेशान करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले से कालाधन निकले चाहे न निकले लेकिन गरीब जनता की जान जरूर निकल रही है। अब तक 75 लोग नोट बंदी की वजह से परेशान होकर अपनी जान गवां चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिटलर ने अपने शासनकाल में ऐसा ही फैसला सुनाया था, लेकिन उसका जो हश्र हुआ उसे दुनिया जानती है। एक दिन मोदी का भी यही हाल होने वाला है। उन्होंने रिजर्व बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से जनता के हित को ध्यान में रखकर काम करने की बात कही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कोई भी शासक जनता को परेशान करके ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रह सकता है। मोदी का नोट बंदी का फरमान उन्हें जल्द ही जमीन पर ला पटकेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम पाल ने कहा कि नोट बंदी किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पर्यवेक्षक ओपी श्रीवास्तव, विधायक अजय कपूर ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि नोटबंदी के खिलाफ पार्टी विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। इस मौके पर अभिजीत सिंह सांगा, नीतम सचान, शंकरदत्त मिश्र, पवन गुप्ता, सियाराम पाल, राजीव द्विवेदी, नरेश चंद्र द्विवेदी, शरद मिश्र, अशोक धानविक, शिरीष पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed