फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congressmen from alliance break reported happiness

गठबंधन टूटने की सूचना से कांग्रेसियों में खुशी

Fri, 20 Jan 2017 11:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
congressmen from alliance break reported happiness
कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा गठबंधन टूटने से पार्टी को फायदा ही होगा
सपा के साथ गठबंधन टूटने की सूचनाएं मिलते ही कानपुर के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दिखी। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि गठबंधन टूटने से पार्टी को फायदा ही होगा। अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व होगा। इसका फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। 
विज्ञापन

कानपुर के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने आलाकमान को पत्र लिखकर गठबंधन न करने की अपील की थी।
इस संबंध में युवा कांग्रेसी कृपेश त्रिपाठी ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं में इस खबर से ही उत्साह की लहर है। लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को अब मौका मिलने की उम्मीद बंधी है। आलाकमान को गठबंधन पर अपनी भावनाओं से अवगत कराया गया था। कांग्रेस के शहर महासचिव विपिन गुप्ता ने कहा कि गठबंधन के पूर्वानुमान से ही कार्यकर्ता निराश थे। चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी दावेदार गठबंधन में मौका न मिलने पर अन्य दलों की ओर रुख करने लगे थे। अब स्थितियां सुधरेगी।
विज्ञापन

सांगा के टिकट पर निगाह
कांग्रेसियों की निगाहें अब अभिजीत सांगा के टिकट पर टिक गई हैं। गठबंधन में बिठूर सीट से मौका न मिल पाने की आशंका में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे सांगा बीते दिनों भाजपा में शामिल हो गए हैं। कई कांग्रेसी अब कह रहे हैं कि यदि सांगा को टिकट न मिला तो उन्हें पार्टी छोड़ने का मलाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारों की तलाश में बेसहारा कांग्रेसी
टिकट के चक्कर में दिल्ली में डेरा डाले शहर के कांग्रेसी दावेदारों की उलझनें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। पार्टी के जिन नेताओं के सहारे टिकट की नैया पार लगवाने दावेदार पहुंचे थे, वे ही ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। मायूस कांग्रेसी कार्यालयों से लेकर बंगलों तक की दौड़ लगा रहे हैं। फिलहाल नतीजा सिफर ही है। सपा के साथ गठबंधन टूटने की खबरों के बाद कांग्रेसियों ने कोशिशें और तेज कर दीं।

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा से पहले टिकट के दावेदार अपना नाम फाइनल करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। टिकट के जुगाड़ में अंतिम कोशिश क रने शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में शहर से कांग्रेसी दिल्ली रवाना हुए। कई ने पहले से ही दिल्ली में डेरा डाल रखा है। दावेदार दूसरे दावेदारों का कच्चा चिट्ठा लेकर भी गए हैं, ताकि दूसरे की दावेदारी हल्की साबित की जा सके। प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले कोई दावेदार मौका नहीं चूकना चाहता। हालांकि इसमें सबसे बड़ी बाधा यही आ रही है कि वह अपनी बात कहें किससे। पार्टी के जिम्मेदार नेता या तो मिल नहीं रहे हैं, जो मिल भी रहे हैं वह टिकटों की बात नहीं कर रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शहर में सबसे ज्यादा मारामारी गोविंद नगर, आर्य नगर और कैंट विधानसभा के लिए है। यहां से चार से पांच-पांच नाम भेजे गए हैं। इसके चलते हर दावेदार अपनी गोट फिट करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed