फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress Youth President along with his family beaten up in the fair, report filed against 8 people

Farrukhabad: मेले में कांग्रेस युवा अध्यक्ष को परिवार समेत पीटा, चार नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 10 Feb 2024 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Feb 2024 07:46 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में परिवार समेत मेला देखने गए युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Congress Youth President along with his family beaten up in the fair, report filed against 8 people
मेले में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में रामनगरिया मेला देखने परिवार के साथ आए कन्नौज के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष और परिजनों को वाहन स्टैंड स्वामी और गुर्गों ने पीट दिया। पीड़ित की चेन भी तोड़ ली। पीड़ित की तहरीर पर ठेकेदार, चार नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव सिकंदरपुर निवासी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज शुक्ला शुक्रवार रात पत्नी, बच्चों, बहन और मामी के साथ रामगनगरिया मेला देखने आए थे। उन्होंने कार मेले के बाहर खड़ी कर दी। गगन दुबे ने पहुंचकर कार हटाने काे कहा और उन्होंने अभद्रता की। विरोध करने पर बहन को धक्का मार दिया। मारपीट के दौरान अंबुज के गले की चेन टूट गई। आसपास भीड़ और पुलिस को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने वाहन स्टैंड मालिक राघवेंद्र अग्निहोत्री, गगन दुबे, नारायण मिश्रा, दिनेश मिश्रा और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed