{"_id":"6196af63900a5a3c0336b92d","slug":"congress-took-out-pratigya-yaatra-in-rura-and-rajpur-attacked-the-government-akbarpur-news-knp66479398","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने रूरा व राजपुर में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा , सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने रूरा व राजपुर में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा , सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन
राजपुर में प्रतिज्ञा यात्रा निकालते कांग्रेसी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/राजपुर। जिले में गुरुवार को कांग्रेस की ओर से रूरा और राजपुर में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
रूरा में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंबरीश सिंह गौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भटौली से रूरा-झींझक मार्ग पर प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कहा कि युवा बेरोजगार है और किसानों को खाद व बीज नहीं मिल रहा है। मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है।
आम जनता महंगाई से परेशान है। इस दौरान शिवम पांडेय, शमीम कुरेशी, पिंटू दिवाकर, मनोरमा संखवार, महावीर यादव, बसंत लाल आदि मौजूद रहे। उधर राजपुर में भाल पुलिया से खासबरा मुगल रोड तक कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
यहां पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश सिंह नायक ने कहा कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा के झूठ को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। मौके पर आल इंडिया बंजारा संगठन के प्रदेश महासचिव पन्ना लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र पांडेय, मोहम्मद सुलेमान, भूप सिंह, मरदान सिंह सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।