{"_id":"579517cd4f1c1b2832c4bc0b","slug":"congress-today-flew-rath-yatra-great-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर पहुंचेगी कांग्रेेस की रथयात्रा, जबर्दस्त तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर पहुंचेगी कांग्रेेस की रथयात्रा, जबर्दस्त तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर में सभा के लिए तैयार किया जा रहा वॉटरप्रूफ मंच।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। 27 साल यूपी बदहाल के नारे के साथ शुरू हुई कांग्रेस की रथयात्रा सोमवार को शहर पहुंचेगी। यात्रा में चल रहे प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित को स्वागत करने के लिए कन्नौज से ही तैयारियां की गई हैं। महानगर में देर शाम करीब आठ बजे यात्रा पहुंचेगी। फिलहाल लबे समय के बाद कांग्रेसियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के चौराहों और हाइवे पर होर्डिंग और बैनर काफी मात्रा में लगा दिए गए हैं।
कानपुर मंडल में कांग्रेस का यात्रा रथ कन्नौज से आएगा। सबसे पहले कन्नौज की जिला इकाई अध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में दिन में करीब एक बजे यात्रा में शामिल नेताओं का महादेवी घाट पर स्वागत करेगी। इसके बाद यात्रा कानपुर देहात आएगी। यहां पर अध्यक्ष नीतम सचान के नेतृत्व में करीब पांच बजे चौबेपुर में 101 किलो की फूलों की माला से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बिल्हौर क्षेत्र में नगर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में गंगवापुर में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। महानगर में कोकाकोला चौराहे पर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा जनसभा के लिए घंटाघर जाएगी।
बस यात्रा इन रूटों से होकर निकलेगी
कांग्रेस की बस यात्रा का रूट रविवार रात को जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने तय करते हुए इसकी सूचना यातायात विभाग को दी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे कोकाकोला चौराहे से बस यात्रा शुरू होगी। यहां से होते हुए गुमटी गुरुद्वारा, 80 फिट रोड, नवयुग नर्सिंगहोम, थाना बजरिया, बकरमंडी, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, नई सड़क, बादशाहीनाका होते हुए घंटाघर पहुंचेगी। बसयात्रा की यातायात व्यवस्था के लिए 40 ट्रैफिक सिपाही, 6 टीएसआई और तीन मोबाइल वैन लगाई गई है।
विज्ञापन
भीषण जाम की आशंका
बसयात्रा के दौरान भीषण जाम की आशंका है। इस दौरान शहर का ट्रैफिक आम दिनों में भी बहुत व्यस्त रहता है। इस दौरान यात्रा में रूट में जाम से कांग्रेसी और आम जनता दोनों को ही मुश्किलें बढ़ेंगी।