{"_id":"581a04c84f1c1bc52b435b94","slug":"congress-supporters-doing-protest-after-rahul-arresting","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को हिरासत में लेने पर कांग्रेसी दहाड़े, नारेबाजी-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को हिरासत में लेने पर कांग्रेसी दहाड़े, नारेबाजी-हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जनसभा स्थल पर प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में कांग्रेसियों ने दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर क्योटरा गांव में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए बुधवार को कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में राहुल संदेश यात्रा की शुरूआत हुई। पहले दिन इस यात्रा ने कखावतू, भरसेन, खानपुर और फिर क्योटरा गांव में जनसभाएं कीं। क्योटरा गांव में जनसभा के दौरान कांग्रेसियों को दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली। इस पर कांग्रेसियों ने जनसभा स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसी नेता शिववीर दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की निकालीं जा रहीं संदेश यात्राओं से न केवल पार्टी का जनाधार देश में तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार की हवा भी निकल रही है। जिसके भाजपा के नेता बौखला गए हैं। इसी के चलते भाजपा नेताओं के इशारे पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया है। जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि दूसरे चरण में संदेश यात्रा 80 जनसभाओं को संबोधित करते हुए किसानों का समर्थन प्राप्त करेगी।