फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress supporters doing Protest after rahul arresting

राहुल को हिरासत में लेने पर कांग्रेसी दहाड़े, नारेबाजी-हंगामा

Wed, 02 Nov 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
congress supporters doing Protest after rahul arresting
कांग्रेसियों ने जनसभा स्थल पर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
औरैया में कांग्रेसियों ने दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर क्योटरा गांव में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए बुधवार को कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में राहुल संदेश यात्रा की शुरूआत हुई। पहले दिन इस यात्रा ने कखावतू, भरसेन, खानपुर और फिर क्योटरा गांव में जनसभाएं कीं। क्योटरा गांव में जनसभा के दौरान कांग्रेसियों को दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली। इस पर कांग्रेसियों ने जनसभा स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसी नेता शिववीर दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की निकालीं जा रहीं संदेश यात्राओं से न केवल पार्टी का जनाधार देश में तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार की हवा भी निकल रही है। जिसके भाजपा के नेता बौखला गए हैं। इसी के चलते भाजपा नेताओं के इशारे पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया है। जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि दूसरे चरण में संदेश यात्रा 80 जनसभाओं को संबोधित करते हुए किसानों का समर्थन प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed