फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress Supervisor and National Vice President came to examine preparations for Lok Sabha elections

राजीव शुक्ला बोले- अरे...इतने ज्यादा दावेदार, आतंकवाद को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने झेला है

Thu, 21 Feb 2019 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Congress Supervisor and National Vice President came to examine preparations for Lok Sabha elections
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठनों की तैयारी और दावेदारों का दम परखने कानपुर आए पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला दावेदारों की संख्या देखकर आश्चर्यचकित रह गए। पार्टी कार्यकर्ताओं और दावेदारों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा भी, अरे यहां तो बहुत ज्यादा दावेदार हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को पार्टी ने कानपुर लोकसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक के लिए शुक्ला बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय तिलक हॉल पहुंचे। उन्होंने पहले विधानसभावार पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सभी 10 दावेदारों से एक-एक कर बात की। 
विज्ञापन


दावेदार एक-एककर पर्यवेक्षक से मिलने पहुंचे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश शुक्ला, शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, प्रमोद जायसवाल, आलोक मिश्रा, भूधर नारायण मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, अब्दुल मन्नान, पवन गुप्ता, आशीष पांडेय ने अपने पूर्व योगदान, जनाधार के साथ दावेदारी पेश की। अजय कपूर की अनुपस्थिति में उनके समर्थकों ने दावेदारी की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी की जानकारी ली। पिछले चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किदवई नगर विधानसभा के मुद्दे पर हंगामा

इस दौरान नेताओं की गुटबाजी से भी शुक्ला रूबरू हुए। समर्थकों ने अपने-अपने दावेदारों के पक्ष में नारेबाजी की। शिकवे-शिकायतों का भी दौर चला। संगठन के वर्तमान हालात की अपने नजरिए से जानकारी देने के साथ ही पसंदीदा  दावेदार को टिकट देने की पैरवी हुई। पर्यवेक्षक से मिलने गए अधिकतर कार्यकर्ताओं ने शहर से ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देने की वकालत की। इसकी वजह ब्राह्मणों के 24 फीसदी वोट बताए गए। वैश्य, मुस्लिम के गठजोड़ को भी जिताने वाला बताया गया। 

विधानसभावार कार्यकर्ताओं से मिल रहे शुक्ला के सामने किदवई नगर विधानसभा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े अरुणेश निगम, निर्मल गुप्ता और मोहित दीक्षित ने विधानसभा के स्थानीय नेताओं के भितरघात का मुद्दा उठाया। इस बात का कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध करने पर काफी देर तक बहस और हंगामा हुआ।
 

आतंक के खिलाफ सरकार को कांग्रेस का पूरा समर्थन

शहर अध्यक्ष ने स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले पार्टी के घोषणापत्र में जाम, गड्ढों से पटी सड़कों, गंदगी, बंद मिलों और बिगड़ी कानून व्यवस्था को शामिल कराने की सलाह दी। सीसामऊ विधानसभा से कमल जायसवाल और इखलाक अहमद डेविड ने जरीब चौकी क्रॉसिंग पर पुल निर्माण को शामिल करने का प्रस्ताव दिया।

राजीव शुक्ला ने कहा कि आतंकवाद को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने झेला है। पुलवामा घटना के बाद आतंक के खिलाफ सरकार की कार्रवाई को कांग्रेस का पूरा समर्थन है। कार्रवाई पर सरकार को निर्णय लेना है। शुक्ला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की बात कही है। इसका ख्याल रखा जाएगा। दावेदार शहर से होगा या बाहरी के सवाल पर कहा कि यह आलाकमान तय करेगा। वह अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। छोटे दलों के साथ गठबंधन पर आलाकमान को निर्णय लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed