फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress state president Ajay Kumar statement on up bjp government

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने जलौन में भरी हुंकार, बोले किसान और नौजवान विरोधी है सरकार

Tue, 03 Mar 2020 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Mar 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Congress state president Ajay Kumar statement on up bjp government
किसान जनजागरण अभियान में बोलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। सरकार के खिलाफ प्रदेश के किसानों और युवाओं को सड़कों पर उतरना होगा, तभी प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। यह बात झांसी में आयोजित किसान जन जागरण यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने ग्राम पिरौना हाईवे पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कही। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के ग्राम पिरौना हाईवे पर पहुंचते ही कांग्रेसियों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से दोनों ही जगहों पर जंगलराज सी स्थिति बनी है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं वहीं पढ़ा लिखा नौजवान नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाता घूम रहा है।
विज्ञापन


आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी अपनी सरकार बनाकर प्रदेश में खुशहाली लाने का काम करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी, दीपांशु समाधिया, नारायण दास निरंजन, कमलेश उपाध्याय, मैथिलीशरण दीक्षित, प्रतीक, मनु तिवारी, जितेंद्र पाल, विवेक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed