फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress state president Ajay Kumar Lallu surrounded BJP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

Sat, 15 Feb 2020 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Congress state president Ajay Kumar Lallu surrounded BJP
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' - फोटो : अमर उजाला
मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून के बीच कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को अति पिछड़ों और दलितों के मुद्दे पर घेरा। शनिवार को यहां पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में दलितों, अति पिछड़ों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि योगी सरकार उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण दे रही है। कानपुर देहात के मंगटा गांव में 13 फरवरी को भीम कथा के दौरान मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। प्रदेश अध्यक्ष इस घटना के घायलों को देखने शनिवार को उर्सला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलितों, अति पिछड़ों और महिलाओं की लड़ाई कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी। कहा कि कानपुर देहात में दबंगों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा मोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed