फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress said this about Karnataka issue

Karnataka में चुनाव प्रचार से लेकर सरकार के गठन तक BJP लोकतंत्र का गला घोंटती रही- कांग्रेस

Fri, 18 May 2018 08:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Congress said this about Karnataka issue
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सिद्धार्थ को सौंपते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
इटावाः केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोला। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। 
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव व शहर अध्यक्ष राशिद खां ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं। चारों तरफ भय का माहौल है, महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कर्नांटक विधानसभा के चुनाव प्रचार से लेकर सरकार के गठन तक भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का गला घोंटती रही है। यह पार्टी ऐन-केन-प्रकारण तरीके से सत्ता पर कब्जा करने का कुचक्र रचती आई है।  उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदार नेता भी इसी मंशा से कार्य कर रहे हैं। कनार्टक के चुनाव में अल्पतम में होते भी भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के साथ ही शपथ करा देना और बहुमत वाले कांग्रेस पार्टी जनता दल के गठबंधन को दरकिनार कर देना स्पष्ट रूप से तानाशाही की चरम सीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश में लोकतंत्र को बचाए रखने और भाजपा के जनतंत्र विरोधी सिद्धांत विहीन कार्यों को उजागर कराने के लिए विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।



युवा कांग्रेस कमेटी के लोकसभा अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसियों ने एक स्वर में वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक में अलोकतांत्रिक तरीके से दखल देकर अल्पमत की सरकार बनवाए जाने व पीएम कर्नाटक की सम्मानित जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है, अगर केंद्र सरकार एवं राज्यपाल ने इसी प्रकार की कार्यशैली अपनाए रखी तो पूरे देशका संविधान से विश्वास उठ जाएगा। आम जनता अपने मत का प्रयोग नहीं करेगी। युवा कांग्रेस ऐसे अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक कार्यों का पुरजोर विरोधी करेगी एवं लगातार प्रदर्शन करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed