{"_id":"556e2c586d927bb35f2020e08c70d15b","slug":"congress-protest-aganist-central-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों से खफा कांग्रेसियों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों से खफा कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की तानाशाही व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अकबरपुर में प्रधानमंत्री का पुतला अकबरपुर में फूंका गया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए अकबरपुर अंडरपास के नीचे इकट्ठे हुए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष नीतम सचान ने किसानों की जमीनें जबरन तरीके से अधिग्रहण किए जाने, किसानों की फसल बर्बादी का मुआवजा 10 हजार प्रति बीघा न देना, अपने नेता राहुल गांधी की सुरक्षा की जासूसी करना, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किए जाने का आरोप लगाकर अपनी भड़ास निकाली।
इधर मौके पर मौजूद पुलिस पुतले पर आंखें गड़ाए थी लेकिन कांग्रेसियों ने पुलिस को चकमा देते हुए पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार स्कार्पियो में पुतले को लेकर अंडर पास के नीचे पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले में आग लगा विरोध प्रदर्शन किया शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में हुई असमय बारिश से किसानों की अधिकतर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। उन्हें 10 हजार रुपये मुआवजा दिलाए जाने के लिए वह अगले किसी दिन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतम सचान, अंबरीश सिंह गौर, लालू भदौरिया, आजम खान, नारायण प्रसाद गुप्ता, डा. मोहम्मद अहमद, राम किशोर दिवाकर, महेंद्र सिंह चौहान, अनिल भदौरिया, चंद्रप्रकाश चंदू, आशीष गौर, नदीम खान, शोएब खान व दीपक सचान आदि मौजूद रहे।