{"_id":"5c923b24bdec2213fe5d279b","slug":"congress-plan-to-win-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रणनीति: सपा-बसपा, भाजपा का व्यूह ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस ने तैयार की 'अनोखी फौज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रणनीति: सपा-बसपा, भाजपा का व्यूह ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस ने तैयार की 'अनोखी फौज'
Wed, 20 Mar 2019 07:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने युवाओं की नई फौज तैयार की है। पिछले तीन माह में पार्टी की यूथ विंग ने साढ़े तीन लाख युवाओं को जोड़ने का दावा किया है। सबसे ज्यादा युवा कानपुर, लखनऊ, रायबरेली और अमेठी में जोड़े गए हैं। अब इन नए सदस्यों को चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है।
दिसंबर से लेकर फरवरी तक यूथ कांग्रेस ने मध्य जोन में सदस्यता अभियान चलाया था। इसके जरिए कानपुर से करीब 12 हजार, लखनऊ से 10 हजार, रायबरेली-अमेठी से 15 हजार युवाओं को जोड़ा गया है। सीतापुर, उन्नाव, कानपुर देहात, कन्नौज, झांसी, ललितपुर आदि जिलों से भी बड़ी संख्या में युवाओं को सदस्यता दिलाई गई है।

हर हाल में चुनाव जीतने की तैयारी में कांग्रेस
पार्टी इन युवाओं को लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की कमेटियों में जगह देगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि युवा खुद तो खुश होकर काम करें, साथ ही नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्रोत गुप्ता बताते हैं कि करीब साढ़े तीन लाख युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता हासिल की है।
सूत्र के मुताबिक सदस्यता हासिल करने वाले सभी युवाओं को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। मैनिफेस्टो जारी होते ही डोर टू डोर अभियान शुरू किया जाएगा। युवाओं के बीच बैठकें होंगी। नुक्कड़ सभाओं के जरिए युवाओं के बीच बेरोजगारी, राष्ट्रवादी, अपराध आदि मुद्दों को लेकर चर्चाएं शुरू की जाएंगी।