फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress members clash and scuffle in front of the observer.

Kanpur News: पर्यवेक्षक के सामने भिड़े कांग्रेसी, धक्कामुक्की

Mon, 17 Aug 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Congress members clash and scuffle in front of the observer.
कानपुर। कांग्रेस के पर्यवेक्षक रघु शर्मा की रविवार को किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक के दौरान दो नेताओं में धक्कामुक्की, गालीगलौज हुई। झगड़ा करते-करते दोनों बाहर निकल गए। एक ने दूसरे पर भाजपाई को बैठक में लाने का आरोप लगाता तो दूसरे ने शक्ति प्रदर्शन के लिए बाहरी लोगों को लाने का आरोप लगाया। मामला तूल पकड़ते देख अन्य कांग्रेसियों ने बीचबचाव कराया।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान की तरफ से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक व राजस्थान सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा 11 अगस्त को कानपुर आए। वह विधानसभा वार बैठकें कर नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वह गोशाला स्थित एक गेस्ट हाउस में किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन कर रहे थे। सम्मेलन के दौरान टिकट के कई दावेदार शक्ति प्रदर्शन के लिए अपने साथ भीड़ लेकर गए थे। इसी भीड़ में भाजपा कार्यकर्ता ऋषि शर्मा भी वहां पहुंच गया। वह पहले उसी क्षेत्र का यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष था। ऋषि को देखते ही दीपक त्रिवेदी बल्ली और कमलाकांत तिवारी एक-दूसरे पर इधर-उधर के लोगों को लाने का आरोप लगाते हुए बहस करने लगे। उनमें धक्कामुक्की होने लगी। उधर, बैठक में शामिल पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने धक्का-मुक्की से इनकार किया। बताया कि दीपक त्रिवेदी और कमलाकांत में कहा-सुनी हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन



तिलक हाल के बाहर भाजपाइयों के नारेबाजी करने पर लाठी लेकर पहुंचे कांग्रेसी
कानपुर। तिलक हाल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के नारेबाजी करने पर रविवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता लाठी लेकर पहुंच गए। हालांकि तब तक नारेबाजी करने वाले जा चुके थे। कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया और कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन गुप्ता ने बताया कि तिलक हाल कानपुर की ऐतिहासिक विरासत है। इसके बाहर चोरी-छिपे नारेबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेसी कार्यकर्ता कोतवाली में प्रदर्शन करेंगे। यहां हरप्रकाश अग्निहोत्री, राकेश साहू, रामशंकर राय, इकबाल अहमद, संतोष पाठक, त्रिलोकी त्रिवेदी, विनय पांडेय, अमित मिश्रा, रामजी दुबे व संजय दीक्षित शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed