फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress district president lay in front of the inspector's bike

हरदोई: दरोगा की बाइक के आगे लेट गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, एआरटीओ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2020 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress district president lay in front of the inspector's bike
एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में चालान के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई भाजपा सरकार के इशारे पर लूटी जा रही है। शहर के एआरटीओ तिराहे पर शनिवार रात प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने ये बात कही।
विज्ञापन


वह लखनऊ चुंगी स्थित मंडी चौकी इंचार्ज की बाइक के सामने लेट गए। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने उन्हें समझाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोज सुबह से शाम तक पुलिस चालान करने में जितनी मुस्तैदी दिखाती है, उतनी अगर अपराध रोकने में दिखाए तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


ये बहुत खेदजनक कि जनता को दो रुपये का मास्क न बांट पाने वाले भाजपा के माननीय इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। वो घरों में बैठकर थाली बजा रहे हैं। यदि वसूली बंद नहीं हुई तो जल्द ही हर शाम चौराहों पर सत्याग्रह किया जाएगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, हरिओम त्रिपाठी, अनुपम दीक्षित, सोनपाल वर्मा , शहर उपाध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed