{"_id":"5bc37e1abdec22696a3acf22","slug":"congress-decides-to-add-dalits","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने का लिया संकल्प, बीजेपी पर लगाये ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने का लिया संकल्प, बीजेपी पर लगाये ये आरोप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजाराम पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग महानगर इकाई ने दलित समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया। रविवार को पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में हुई बैठक में प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि दलितों का सम्मान कायम रखने के लिए कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक कार्य करेगी।
पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सर्वहारा समाज के विकास के लिए रही है। इसके उलट वर्तमान सरकार हिंदु-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर ही है। विभाग के महानगर इकाई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारत आजाद ने कहा कि बाबा साहब के संविधान का सम्मान तभी होगा जब दलित समाज मुख्य धारा से जुड़ेगा। इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ने दलितों के लिए हमेशा से ही कार्य किया है। विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. आरके जगत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दलितों के विकास और सम्मान को लेकर कई योजनाएं शुरू की गई।