फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conflict erupts between Jal Nigam and Jalkal officials over waterlogging; traders stage a gherao.

Kanpur News: जलभराव पर जल निगम और जलकल के जिम्मेदारों में ठनी, व्यापारियों ने घेरा

Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Conflict erupts between Jal Nigam and Jalkal officials over waterlogging; traders stage a gherao.
कानपुर। किदवईनगर के 40 दुकान मार्केट में जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए सोमवार को जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां समस्या की जिम्मेदारी को लेकर दोनों विभागों के अधिकारी एक-दूसरे पर बात टालते नजर आए। इससे नाराज व्यापारियों ने अधिकारियों को घेर लिया।
विज्ञापन

किदवईनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप तिवारी और महामंत्री यशपाल सिंह ने कहा कि व्यापारी और आम जनता लंबे समय से जलभराव और सीवर की समस्या झेल रहे हैं। विभागीय विवाद के बजाय स्थायी समाधान होना चाहिए। जल निगम ने समस्या जलकल विभाग की बताई, जबकि जलकल अधिकारियों ने इसे जल निगम से संबंधित बताया। इसको लेकर अधिकारियों में नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने कहा कि बार-बार जलभराव से कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहक बाजार आने से बचते हैं। पूर्व पार्षद हरी शंकर गुप्ता ने बाबूपुरवा कॉलोनी में बदबूदार पानी की समस्या भी उठाई। व्यापारियों ने सात अक्तूबर को सांसद रमेश अवस्थी के साथ बैठक करने का निर्णय लिया। इस मौके पर गिरीश बाजपेयी, ओमप्रकाश बक्सरिया, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद शमीम, अमित गुप्ता, राजन राठौर, मनीष गर्ग, पप्पू शर्मा, शक्ति गुप्ता, डॉ. रेहान, गंगाराम, शिवम राजपूत, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed