फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Condition of five family members deteriorates after consuming cold drinks with Tahri; a boy dies.

Kanpur News: तहरी के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से परिवार के पांच लोगाें की हालत बिगड़ी, बालक की मौत

Sat, 01 Aug 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Condition of five family members deteriorates after consuming cold drinks with Tahri; a boy dies.
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में बृहस्पतिवार रात चावल की तहरी खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग सभी को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान एक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर निवासी अब्दुल सरताज ने बताया कि छोटा भाई अब्दुल महताब गांव के बाहर रेलवे स्टेशन के समीप अलग मकान बनाकर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के करीब पूरे परिवार के लोगों को पेट में दर्द से हालत बिगड़ने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

इस पर जब वह घर पहुंचे तो अब्दुल महताब (37), उसकी पत्नी निशा (35), पुत्र वारिश (11), आहिल (10), पुत्री अदीबा (4) दर्द से परेशान थे। सभी को इलाज के लिए देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. जया ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से आहिल, अब्दुल महताब और निशा को हैलट रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने हैलट न ले जाकर सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह आहिल (10) की मौत हो गई। निशा को चिकित्सक ने ठीक बताकर डिस्चार्ज कर दिया। अब्दुल महताब का इलाज चल रहा है।

निशा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चावल की तहरी बनाई थी। सभी ने तहरी के साथ कोल्डड्रिंक पी थी। रात नौ बजे पेट दर्द होने से सभी की हालत बिगड़ गई। बेटे की मौत से वह बदहवास रही। बताया कि बेटा आहिल पुखरायां स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। अनहोनी पर परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना नहीं दी गई है। घटना की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed