{"_id":"662be83cfd097b1b99048e6d","slug":"condition-of-70-passengers-deteriorated-after-eating-egg-curry-in-train-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रेन में अंडाकरी और बिरयानी खाकर 70 यात्रियों की हालत बिगड़ी, महाराष्ट्र में खरीदा था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रेन में अंडाकरी और बिरयानी खाकर 70 यात्रियों की हालत बिगड़ी, महाराष्ट्र में खरीदा था खाना
Fri, 26 Apr 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:15 PM IST
सार
झांसी में बीमार यात्रियों का इलाज हुआ। इधर, मैसेज कानपुर सेंट्रल के अधिकारियों को भी भेजा गया। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर 12:02 बजे आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशवंतपुर से गोरखपुर जा रही यशवंतपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 22534 में अंडाकरी और अंडा बिरयानी खाने से एसी कोच के करीब 70 यात्रियों की हालत खराब हो गई। पहले झांसी फिर कानपुर सेंट्रल पर उनका इलाज किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी के स्टाल से नमूने भरे गए।
विज्ञापन
यशवंतपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस गुरुवार की रात बलारशाह स्टेशन पहुंची। यहां वेंडर ने यात्रियों से आर्डर लिया। रात 9:30 बजे ट्रेन नागपुर स्टेशन पहुंची और वेंडर ने बी-वन से लेकर नाइन तक कोच में यात्रियों को खाना दिया। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने अंडा करी और अंडा बिरयानी खाई। सुबह के समय अचानक यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी और पेट दर्द की समस्या हुई। कोच अटेंडेंट और टीटीई ने रेलवे कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही झांसी रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर अलर्ट हो गए।
विज्ञापन
झांसी में बीमार यात्रियों का इलाज हुआ। इधर, मैसेज कानपुर सेंट्रल के अधिकारियों को भी भेजा गया। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर 12:02 बजे आई। यहां एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी, लोको अस्पताल के सीएमएस डॉ. रविंद्र प्रसाद और अन्य डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सेंट्रल पर करीब 30 यात्रियों को दवाएं दी गईं। ओआरएस का घोल और पानी की बोतलें भी मुहैया कराई गईं।
विज्ञापन