{"_id":"5dee55258ebc3e880e394e5c","slug":"compressor-tank-torn-shopkeeper-died-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचर बनाते समय कंप्रेशर की टंकी फटी, छप्पर फाड़ते हुए 80 फीट दूर जाकर गिरी, दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचर बनाते समय कंप्रेशर की टंकी फटी, छप्पर फाड़ते हुए 80 फीट दूर जाकर गिरी, दुकानदार की मौत
Mon, 09 Dec 2019 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बे के पशु अस्पताल के सामने पंचर बनाते समय कंप्रेशर की टंकी फट जाने से टंकी का एक टुकड़ा दुकानदार के पेट में जा घुसा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुकान के बाहर खड़ा उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
खन्ना गांव निवासी प्रेमचंद्र सोनी (33) पुत्र मूलचंद्र सोनी हाईवे में पंचर बनाने की दुकान किए हैं। सोमवार को पंचर बनाने के बाद जैसे ही कंप्रेशर बंद किया, तभी कंप्रेशर की टंकी फट गई। इससे टंकी का एक टुकड़ा प्रेेमचंद्र सोनी के पेट में जा घुसा।

इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुकान के बाहर खड़ा उसका बेटा आनंद (04) बाल-बाल बच गया। जोरदार धमाके के चलते आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि छप्पर फाड़ते हुए कंप्रेशर की टंकी 80 फीट दूर तालाब के पास जाकर गिरी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। परिवार चलाने की जिम्मेदारी प्रेमचंद्र सोनी पर थी। जवान बेटे की मौत के बाद उसकी मां शांति सोनी और पत्नी ज्योति सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है।