फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: Life back on track after 5 days, closed shops opened around burnt buildings

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: 5 दिन बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, जली इमारतों के आसपास बंद पड़ी दुकानें खुलीं, कामकाज शुरू

Thu, 06 Apr 2023 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Apr 2023 11:03 AM IST
सार

बांसमंडी स्थित एआर टॉवर में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसकी चपेट में आने से अरजन टॉवर, मसूद कॉम्प्लेक्स, नफीस टॉवर और हमराज कांप्लेक्स व इससे जुड़े सुपर हमराज कॉम्प्लेक्स को भी अपने चपेट में ले लिया था। पांच दिन बाद आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने अग्निकांड में प्रभावित इमारतों का सर्वे करने के साथ ही दुकानदारों की लिस्ट तैयारी करनी शुरू की है।

विज्ञापन
Complex fire: Life back on track after 5 days, closed shops opened around burnt buildings
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बांसमंडी क्षेत्र में ठप पड़ा अन्य कारोबार अग्निकांड के पूरे पांच दिनों बाद बुधवार से पटरी पर लौटने लगा। पुलिस ने घटनास्थल के पास बंद रखे सभी रास्ते खोल दिए। व्यापारियों ने जली इमारतों के आसपास की दुकानें खोलीं और काम शुरू किया। एआर और नफीस कॉम्प्लेक्स में व्यापारियों को एक-एक कर जाने की अनुमति मिली है। आग से जो चंद दुकानें बच गईं हैं उनका सामान व्यापारियों ने बुधवार को निकालना शुरू किया।

विज्ञापन


बांसमंडी स्थित एआर टॉवर में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसकी चपेट में आने से अरजन टॉवर, मसूद कॉम्प्लेक्स, नफीस टॉवर और हमराज कांप्लेक्स व इससे जुड़े सुपर हमराज कॉम्प्लेक्स को भी अपने चपेट में ले लिया था। मंगलवार को आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने अग्निकांड में प्रभावित इमारतों का सर्वे करने के साथ ही दुकानदारों की लिस्ट तैयारी करनी शुरू की है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि हमराज जाने वाले रास्तों को खोल दिया गया है। आसपास की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि सीएफओ दीपक शर्मा की मौजूदगी में आठ दमकल तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

बंद पड़ी दुकानोंं से निकलवाया माल
एनडीआरएफ की अनुमति के बाद दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम की मौजूदगी में एआर टावर और नफीस टॉवर में सुरक्षित बची दुकानों से माल निकालने का सिलसिला शुरू किया गया। इस दौरान व्यापारी अग्निशमन विभाग की टीम की मौजूदगी में सुरक्षा उपकरणों के साथ बंद पड़ी दुकानों से रेडिमेड कपड़ों को निकालने में लगे रहे।

दो इमारतों में थीं 120 दुकानें, 24 में नहीं पहुंच सकी थी आग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एआर टॉवर के बेसमेंट में 18 दुकानें हैं, जिसमें एक खाली थी। बाकी बची 17 में से 9 दुकानों में आग पहुंची थी, जबकि आठ को बचा लिया गया था। इसी तरह से नफीस टॉवर के बेसमेंट में 15 दुकानों से माल निकाला गया। टॉप फ्लोर पर स्थित एक दुकान का माल सुरक्षित मिला। एआर में कुल 82 और नफीस में 38 दुकानें थीं।


 

मसूद और हमराज में व्यापारियों को जाने की नहीं मिली अनुमति
एडिशनल डीसीपी राहुल मिठास ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने मसूद टॉवर और हमराज कॉम्प्लेक्स को जर्जर घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते इन टावरों गेट में ताला बंद कर सील करने के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दोपहर बाद कुछ व्यापारियों ने मसूद टावर में दुकान के बचे होने की बात कहते हुए माल निकालने पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि आईआईटी की रिपोर्ट के बाद इस मामले में कोई फैसला होगा।

प्रभावित इमारतों को किया जाएगा सील, आवाजाही पर प्रतिबंध
ज्वाइंट सीपी का कहना है कि प्रभावित इमारतों में सुरक्षित बचे कपड़ों को बाहर निकालने के बाद पूरे परिसर को सील कर दिया जाएगा। स्टेबिलिटी स्ट्रक्चरल कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed