फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complain if someone teases or stares while walking

राह चलते कोई छेड़े या घूरे तो करें शिकायत

Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Complain if someone teases or stares while walking
माधौगंज। एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर थाने की महिला आरक्षियों ने रविवार को कस्बे की मलिन बस्तियों की महिलाओं व बच्चियों को उनके साथ होने वाले लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक किया। टीम ने महिलाओं से निडर होकर अपराधों की विरोध करने व कानून की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसआई आरपी राव की अगुवाई में महिला आरक्षी दिव्या द्विवेदी व लकी पटसारिया ने कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर एवं आंबेडकर नगर स्थित मलिन बस्ती में पहुंच कर महिला एवं बालिकाओं से संवाद किया। महिलाओं एवं बालिकाओं को लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कहा कि वे अपने आत्मसम्मान व सुरक्षा के लिए सजग रहें, किसी भी प्रकार के अपराधों को बर्दाश्त न करें। कहीं आने जाने पर किसी व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने, छेड़खानी करने या बुरी नीयत से घूरने पर वे पुलिस से शिकायत करें। कहा कि महिलाएं सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 व 112 पर भी सूचना दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा और जल्द से जल्द पुलिस उनकी मदद को पहुंचेगी। आरक्षियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं सामाजिक बुराइयों की जानकारी दे उन्हें जागरूक किया। टीम ने कंजड़ पुरवा में भी जागरुकता अभियान चलाया। इस मौके पर सभासद राहुल, वेद गौतम, बिट्टू, राजेश्वरी, नीलम, रामदेवी, पवन, अजय साहू व रामचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed