{"_id":"6a0392db6fb62f190d02d34d","slug":"compassionate-appointments-to-be-made-in-ordnance-companies-after-five-years-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1520937-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पांच साल बाद आयुध कंपनियों में होंगी अनुकंपा नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पांच साल बाद आयुध कंपनियों में होंगी अनुकंपा नियुक्तियां
विज्ञापन
कानपुर। आयुध कंपनियों में पांच साल से अनुकंपा नियुक्तियों की राह देख रहे मृतक आश्रितों को जल्द नौकरी मिलेगी। कैबिनेट सचिव ने इस संबंध में रक्षा उत्पादन सचिव को निर्देश दिए हैं। श्रम मंत्रालय से एक सप्ताह के भीतर आवश्यक अनुमोदन लेकर अनुकंपा नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। शहर में पांच आयुध कंपनियों और सीओडी में 500 से अधिक मृतक आश्रितों की नियुक्तियां लंबित हैं।
ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाइज फेडरेशन के प्रतिनिधि श्रीकुमार और संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल काउंसिल की बैठक में फेडरेशन की ओर से आयुध कंपनियों के कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया था। कैबिनेट सचिव ने आयुध कर्मचारियों को सेवानिवृत्त तक डीम्ड डेपुटेशन का दर्जा दिए जाने का आश्वासन दिया।
सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि आयुध कंपनियों में लंबित अनुकंपा नियुक्तियों के विषय में कैबिनेट सचिव ने रक्षा उत्पादन सचिव को निर्देश दिए हैं कि श्रम मंत्रालय से एक सप्ताह के भीतर आवश्यक अनुमोदन लेकर अनुकंपा नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि शहर की पांचों आयुध कंपनियों में लगभग 500 अनुकंपा नियुक्तियां होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2021 में निगमीकरण के बाद से अनुकंपा नियुक्तियां नहीं हो पा रही थीं। वहीं मृतक आश्रित संगठन के संयोजक दीपू अग्निहोत्री ने बताया कि कुछ समय पहले दिल्ली में पीएमओ, रक्षा मंत्रालय के अफसरों और शहर के सांसद से मुलाकात करके अनुकंपा नियुक्तियां करवाने की मांग उठाई थी। सीओडी में भी जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी है।