फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Companies did not find capable youth, 12760 jobs returned, quality of higher education exposed

Kanpur: कंपनियों को नहीं मिले काबिल युवा, लौट गईं 12760 नौकरियां…बेपर्दा हुई उच्च शिक्षा की गुणवत्ता

Thu, 05 Sep 2024 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Sep 2024 09:27 AM IST
सार

Kanpur News: अगस्त 2023 से अगस्त 2024 तक 424 कंपनियां 18264 नौकरियां लेकर आईं, लेकिन 5504 को ही मिल सकी। कंपनियों के मुताबिक अभ्यर्थी आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए। सेवायोजन विभाग के अधिकारियों की मानें तो युवाओं में बेसिक नॉलेज की कमी है।

विज्ञापन
Companies did not find capable youth, 12760 jobs returned, quality of higher education exposed
सेवायोजन कार्यालय में पहुंचे युवा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के उच्च शिक्षण संस्थानों में दी जा रही शिक्षा युवाओं को उतना काबिल नहीं बना पा रही है कि वे नौकरी पा सकें। इस बात की गवाही सेवायोजन विभाग की ओर से लग रहे रोजगार मेले खुद दे रहे हैं। पिछले एक साल में काबिल युवाओं की तलाश में रोजगार मेलों में आईं 424 कंपनियों को निराशा के साथ लौटना पड़ा। 12760 नौकरियां लेकर आईं कंपनियों को महज 5504 युवा ही हुनरमंद मिले।

विज्ञापन

अगस्त 2023 से इस साल अगस्त तक सेवायोजन विभाग की ओर से 36 रोजगार मेले लगे। 18264 नौकरियों के सापेक्ष 27043 युवाओं ने साक्षात्कार दिए। ज्यादातर बेरोजगार कंपनी प्रतिनिधियों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। प्रतिनिधियों के अनुसार बेहद आसान सवालों के भी जवाब युवा नहीं दे सके।

विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा का डिप्लोमा लेकर ढूंढते हैं मार्केटिंग की नौकरी
सेवायोजन विभाग के अधिकारियों की मानें तो युवाओं में बेसिक नॉलेज की कमी है। रोजगार मेले से पहले विभाग की कराई गई काउंसिलिंग में कई ऐसे युवा मिले, जो पॉलिटेक्निक से तकनीकी डिप्लोमा लेकर मार्केटिंग की नौकरी तलाश करते हैं। उन्हें सेल्स या मार्केटिंग में भी अंतर नहीं पता। ज्यादा वेतन के चक्कर में कहीं भी आवेदन कर देते हैं। ये लोग न तो खुद को सही से पेश कर पाते हैं और न ही अपने कोर्स से जुड़े कामों की जानकारी रखते हैं।

अंग्रेजी न बोल पाना भी नौकरी में बाधा
रोजगार मेले में सेल्स मैनेजर से लेकर ब्रांच मैनेजर और इलेक्ट्रीशियन से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर जैसी पोस्ट के लिए नौकरियां आईं थीं। कंपनी प्रतिनिधियों की मानें तो अंग्रेजी न बोल पाना युवाओं के लिए बड़ी समस्या है। कई युवा ऐसे भी रहे जो न तो अंग्रेजी बोल पाए और न ही लिख पाए।

विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिले, इसके लिए अच्छी कंपनियों से संपर्क किया जाता है। युवाओं को भी बेसिक नॉलेज और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर ध्यान देना होगा। तभी सफलता मिलेगी।  -उज्ज्वल कुमार सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन

माह             कंपनियों की संख्या      नौकरियां    चयनित
अगस्त                 14                      500          160
सितंबर                15                       809         266
अक्तूबर               16                       866         339
नवंबर                  17                       773         241
दिसंबर                 35                      1874       739
जनवरी                 92                      1545       1359
फरवरी                126                      2025      411
जून                      21                       565        216
जुलाई                   25                      3340       261
अगस्त                  63                       5967      1512
कुल                     424                     18264     5504

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed