{"_id":"6a5a8aa05f43ad17de0f5cbf","slug":"communicable-disease-control-campaign-confined-to-paper-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-145915-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कागजों में सिमटा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कागजों में सिमटा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
Sat, 18 Jul 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से एक से 31 जुलाई तक चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान सिर्फ कागजों में सिमट गया है। जमीनी पर अभियान के तहत कराए जा रहे काम नजर नहीं आ रहे है। गांवों में साफ-सफाई भी नहीं दिख रही है। सड़क से लेकर नालियों तक गंदगी है। ग्रामीण जलभराव की समस्या से भी जूझ रहे हैं।
संचारी रोग अभियान की हकीकत जांचने के लिए संवाद न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को पड़ताल की। राजपुर ब्लॉक के अनवा गांव में आबादी के बीच जलभराव, कीचड़ व झाड़ियां नजर आईं। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा। गांव किनारे स्थित प्राथमिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चारों ओर गोबर और कूड़े के ढेर लगे दिखे। परिसर में झाड़ियां और गंदगी फैली है। गांव निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि सड़क किनारे कई महीनों से जलभराव की स्थिति बदहाल है। इसी जलभराव के चलते आसपास बीमारियां फैल रही हैं। सुरेश सिंह ने बताया कि जमालपुर गांव जाने रास्ते पर लंबे समय से कीचड़ व जलभराव है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है।