फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Committee report based on bid

कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी दावेदारी

Thu, 04 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Committee report based on bid

मौलाना मतीनुल हक ओसामा को अगला शहरकाजी घोषित होने के फैसले का विरोध कर रहे इस पद के दावेदार हाफिज अब्दुल कुद्दूस ने गुरुवार को अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार देर रात हुई बैठक में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी शहर के उलेमा, बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों समेत अवाम से राय मशविरा कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद यह तय होगा कि हाफिज अब्दुल कुद्दूस विरोध जारी रखेेंगे, खुद को शहरकाजी घोषित कराएंगे या फिर शांत हो जाएंगे। यह कमेटी बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


हालांकि फैसला अब्दुल कुद्दूस के पक्ष में आने की उम्मीद है क्योंकि यह बैठक भी कुली बाजार स्थित उनके मदरसा अरबिया इशातुल उलूूम में हुई और शामिल लोग भी उनके बुलावे पर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सदस्यीय कमेटी मौलाना मुख्तार अहसन नक्शबंदी के निर्देश पर बनी। इसमें मौलाना नूरुल हुदा, मौलाना आजाद अब्दुल्लाह मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अरशी, मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद दिलशाद, हाफिज अब्दुल हलीम शामिल हैं।

कमेटी की रिपोर्ट पर मछरिया मदरसे के मौलाना मुख्तार और भैंसिया हाता के मदरसे के कारी अब्दुस्सतार जामई फैसला सुनाएंगे। हाफिज अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि मीटिंग उन्होंने खुद के समर्थन में नहीं बुलाई बल्कि कौम के हक में जो बात हो, उस पर मशविरा करें। देर रात तक चली इस मीटिंग में 150 से अधिक लोग शामिल थे।

शहरकाजी के फैसले पर हुआ जलसा
कानपुर। शहरकाजी मुफ्ती मंजूर अहमद मजाहिरी के कार्यवाहक और नायब के ऐलान करने से खुश लोगों ने चमनगंज के गुलशन मैरिज हॉल में जलसे में शहरकाजी का स्वागत किया। दारुल उलूम देवबंद से आए मौलाना शाह आलम कासमी ने कहा कि यह विवेकपूर्ण फैसला है। मौलाना ओसामा सिर्फ कानपुर नहीं बल्कि देश दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

 नायब शहरकाजी हाफिज मामूर अहमद का भी स्वागत किया गया। इस दौरान कारी मोहम्मद अमीन, शाहिद जहीर, हाफिज मोहम्मद शोएब समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

अब ऑनलाइन भी मांगें मदद वेबसाइट 7 से शुरू
कानपुर। समाजसेवी संस्था मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन से अब ऑनलाइन भी मदद की गुहार लगा सकते हैं। संस्था 7 फरवरी से अपनी वेबसाइट (www.jauharasso.arg) शुरू कर रही है। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर रिक्वेस्ट ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी समस्या बता सकता है।

इसके बाद संस्था के सदस्य खुद संबंधित व्यक्ति से संपर्क करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने बुधवार को प्रेम नगर में बैठक कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था गरीब व अनाथ लड़कियों की शादी कराने के अलावा, यातायात सुधार, हिंदू-मुस्लिम एकता आदि पर काम करती है।


बैठक में हयात जफर हाशमी, मोहम्मद मंसूर कुरैशी, तौकीर हुसैन, सुरेश गुप्ता, इलियास गोपी, आफताब खान, पवन दीक्षित, सरदार जसप्रीत सिंह, विश्वास राजपूत, फैजान कुरैशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed