फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Come first-served Admission

पहले आओ, एडमिशन पाओ

Wed, 01 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Come first-served Admission
दसवीं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम की खुशी में डीजे की धुनों पर झूमते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। शहर के चार अनुदानित डिग्री कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। इन कॉलेजों में पहले आओ, पहले एडमिशन पाओ के आधार पर सीटें भरी जाएंगी। प्रवेश फार्म कॉलेज कैंपस से मिलेंगे। डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश फार्म की कीमत 200 रुपये है। डीजी, डीबीएस और महिला महाविद्यालय के प्रवेश फार्म 100-100 रुपये में मिलेंगे।
विज्ञापन

आईसीएससी, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। अब शहर के राजकीय, अनुदानित और निजी डिग्री कॉलेजों की बीए, बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर की सीटें भरी जाएंगी। एडमिशन का विकल्प सबसे पहले डीएवी ग्रुप ने दिया है। सचिव डॉ. नागेंद्र स्वरूप ने बताया कि 30 जून से पहले सीटें भरी जाएंगी। जिन स्टूडेंटों का आवेदन फार्म पहले मिलेगा, उनको एडमिशन दिया जाएगा। मेरिट से सीटें भरने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

10 तक ही भरे जाएंगे आईटीआई प्रवेश के फार्म
कानपुर (ब्यूरो)। आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑन लाइन फार्म 10 जून तक ही भरे जाएंगे। एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे। आवेदन के लिए टोकन आईटीआई पांडु नगर में उपलब्ध हैं। स्टूडेंट बिना टोकन के भी ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, बिना टोकन के वेबसाइट पर सीधे आवेदन करने वाले स्टूडेंटों को अपना आवेदन शुल्क ई-पेमेंट के जरिए जमा करना होगा। संस्थान से टोकन लेकर ऑन लाइन आवेदन करने वाले स्टूडेंटों का शुल्क संस्थान में जमा होगा। आईटीआई के उप प्रिंसिपल रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 10 की योग्यता वाले ट्रेडों की मेरिट लिस्ट कक्षा 10 के रिजल्ट के अनुसार और कक्षा आठ की योग्यता वाले ट्रेडों की मेरिट कक्षा आठ के रिजल्ट के अनुसार जारी होगी। मेरिट से 1400 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। रिजल्ट जून के अंत में जारी होने की संभावना है। आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 14 साल है। अधिकतम आयु सीमा नहीं है। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन के लिए www.scvtup.in और www.vppup.in  वेबसाइट उपलब्ध हैं। वेबसाइट पर आवेदन, फीस, सीट और संस्थानों का पूरा ब्योरा भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें ज्यादा, आवेदन फार्म कम
कानपुर (ब्यूरो)। कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की 20 हजार सीटें नहीं भरी जा सकेंगी। इसके लिए पर्याप्त ऑनलाइन आवेदन फार्म नहीं आए हैं। अब सीटों को सीधे भरने का विकल्प दिया जाएगा। इसकी अनुमति यूनिवर्सिटी प्रशासन से लेनी होगी।  

बीए एलएलबी ऑनर्स, एलएलबी, बीएससी बायोटेक, बीलिब और एमलिब सहित 52 कोर्सों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जून के आखिरी सप्ताह मेें होगी। इसके लिए आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार (30 जून) को संपन्न हो गई। अब तक करीब 12 हजार आवेदन फार्म आए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो सीटें ज्यादा और आवेदन फार्म आठ हजार कम आ सके। ऐसे में प्रवेश परीक्षा या फिर काउंसलिंग से सीटें नहीं भरी जा सकेंगी। इन एडमिशन का सीधा विकल्प देना होगा। रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि यह पहला मौका है, जब फार्म ऑनलाइन भरे गए। इस बार अच्छा रिस्पांस मिला है। सीटें प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग से भरी जाएंगी। यूनिवर्सिटी की अनुमति के बगैर सीधे एडमिशन लेने वाले स्टूडेंटों के एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed